आई गर्मी भाईआई गर्मी
लू उड़ाती भाई आई गर्मी
ऐ सी कूलर चलते जाते
पंखे कभी न रुकने पाते
हर पल यहाँ पसीना आता
गरमी से है दिल घबराता
कैसा कहर मचाती आई
बड़ी भयानक गर्मी आई
नानू आप बेकार डरवाते
गर्मी का लुत्फ नहीं उठाते
कुल्फी हमे गर्मी मे मिलती
आइस क्रीम गर्मी मे मिलती
खरबूजा आम गर्मी मे आता
तरबूज लीची हमे लुभाता
किताबों से छुटकारा पाते
स्कूल भी तो बन्द हो जाते
शरद कुमार श्रीवास्तव
बहुत बढ़िया रचना बधाई हो
जवाब देंहटाएंसुन्दर।
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं