बुधवार, 16 मई 2018

मंजू श्रीवास्तव की कहानी : कोशिश करने वालों की हार नहीं होती



                                J K Rowling
बच्चों आज तुम्हें एक ऐसी  महिला के बारे मे बताने जा रही हूँ जिन्होंने असफलताओं के बावजूद दुनिया मे प्रसिद्धि पाई एक लेखिका बनकर|

बच्चों तुमने harry potter पुस्तक जरूर पढ़ी होगी | इसी पुस्तक की लेखिका j.k.Rowling हैं|
    वह बहुत गरीब परिवार से थीं और असफलता के चलते काफी निराश भी | वह एक लोक कल्याण संस्था मे रहतीं थीं |  वहीं पर उन्होंने harry potter पुस्तक लिखनी शुरू की | लेकिन उनकी पुस्तक को कई प्रकाशकों ने प्रकाशित करने से इनकार कर दिया | बहुत निराशा हुई | लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी |
     वह दूसरे प्रकाशकों के पास गईं | आखिर एक प्रकाशक ने उनकी पुस्तक  प्रकाशित करना स्वीकार कर लिया |
     जब वह पुस्तक छप के बाजार मे आई तो एक ही दिन मे बिक्री के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिये और वह दुनिया मे सबसे ज्यादा पढ़ने वाली पुस्तक बन गई |

    आज भी, क्या बुज़ुर्ग क्या बच्चे बड़ी रूचि से यह पुस्तक पढ़ते हैं |
**********†********†*******
बच्चों, असफलताओं से कभी घबड़ाना नहीं चाहिये | कोशिश करते रहना चाहिये, सफलता अवश्य मिलेगी | कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती |


                          मंजू श्रीवास्तव हरिद्वार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें