मछली जल की रानी है,
ये तो बात पुरानी है।
लहराती बल खाती चलती,
पानी में ये खूब उछलती।
नदी समंदर में रहती है ,
नीचे से ऊपर बहती है।
कभी झांकती ऊपर आकर,
वापस लौटे नीचे जाकर।
मछुआरे के जाल में फंस कर ,
ये मर जाती तड़फ तड़फ कर।
इसकी अज़ब कहानी है,
मछली जल की रानी है।
सुशील शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें