गुरुवार, 26 मई 2022

"दान रचना प्रिया देवांगन प्रियू



आओ सभी हम साथ में, आगे बढायें हाथ जी।
कर ले जरा सा दान जी, दे दे सभी का साथ जी।।
भूखे खड़े बच्चें यहाँ, रोटी नसीब न होत है।
वो रात भर है जागते, आँसू बहाकर रोत है।।

आये यहाँ संसार में, थोड़ा कमा लो पुण्य जी।
जाना सभी को एक दिन, होना सभी को शून्य जी।।
संस्कार है यह प्यार है, खोना नहीं ये धर्म को।
जागो उठो आगे बढ़ो, छोड़ो नहीं ये कर्म को।।





प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें