नाना की पिटारी इन्टरनेट पर छोटे बच्चों के लिए हिन्दी की, जून 2025 को प्रकाशित एकमात्र मासिक निशुल्क पत्रिका संपादक शरद कुमार श्रीवास्तव, मेरठ उ प्र ईमेल nanakipitari@gmail.com
भारत का है मान तिरंगा।
हम सबका अभिमान तिरंगा।
हम बच्चों की शान तिरंगा।
वेदों का गुणगान तिरंगा।
गीता का है ज्ञान तिरंगा।
है कलाम विज्ञान तिरंगा।
है सुभाष की आन तिरंगा।
भगतसिंह बलिदान तिरंगा।
गांधी का ईमान तिरंगा।
कोटि जनों की जान तिरंगा।
सुशील शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें