होली गीत
रंगो का आया त्यौहार,
मनभावन आयी होली,रंग अबीर खूब उड़ेगा,
हो मीठी सबकी बोली,
मनभावन आयी होली,
रंग भरी पिचकारी से,
धोयें आओ मन का मैल,
राग द्वेष न हो मन में,
आओ हम सब हों तैयार,
रंगों का आया त्यौहार,
खुशियों से भर लें झोली,
मनभावन आयी होली,
आपसी प्रेम भाव फैलायें,
मानवता ही हम दिखलायें,
जीत सदा ही सच्चाई की,
होती होली भी सिखलाती,
दहन होलिका भी है होता,
राह पर्व भी हमें दिखलाता,
सत्य पथ प्रेम भाव अपनायें,
मन में सदा ही हो संचार,
रंगो का आया त्यौहार,
मनभावन आयी होली....
भुवन बिष्ट
रानीखेत (उत्तराखण्ड)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें