मेरे देश का तिरंगा झंडा,
हमें जान से भी ज्यादा प्यारा है।
देखो इसकी शान निराली,
सारे जग से न्यारा है।
तीन रंगों का मेल है इसमें,
केसरिया, बलिदान का प्रतीक,
श्वेत रंग सुख शान्ति का प्रतीक।
बीच मे अशोक चक्र विराजत
जो गतिशीलता को दर्शाता,
हरा रंग खुशहाली का है,
जो श्रद्धा, शौर्य को दर्शाता ।
इसी तिरंगे की खातिर,
देश भक्त वीरों ने,
निज प्राणों का बलिदान किया।
आज़ादी की कीमत पहचानी,
सब कुछ अपना त्याग दिया।
देश की आन-बान है तिरंगा,
भारत मां की शान है तिरंगा
आओ हम सब लें ये संकल्प
तिरंगे की शान न जाने पाये,
चाहे जान भले ही जाये
आज़ादी की रक्षा हेतु,
निज प्राण भी न्योछावर कर जायें।
जय हिन्द। जय भारत ।
मंजू श्रीवास्तव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें