ब्लॉग आर्काइव

शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

अमर शहीद भगतसिंह : रचना शरद कुमार श्रीवास्तव

27 सितम्बर को अमर  शहीद भगत् सिंह का 118 वाँ जन्म दिन  था  । उनको अपनी तथा "नाना की पिटारी "की ओर से भावभीनी  श्रद्धांजलि


                       अमर  शहीद भगत् सिंह

वर्ष 1907 सितंबर  27 को भारत  का ऐसा  लाल हुआ
शीश चढाने  भारत  माँ  को  अपने  आप  मिसाल  हुआ

सरदार किशन सिंह ,माँ  विद्यावती का प्यारा लाल हुआ

लायलपुर  के  बंगा गांव  का बेटा धरती पर कमाल हुआ

नाम भगत सिंह  सपूत  देश  का  अंग्रेजो  का काल हुआ

लाला जी पे नृशंसता  का  बदला उसने खूब कमाल लिया

राजगुरू  संग सन 28 मे सैन्डर्स का काम  तमाम  किया

वीर सिंह, भारत माँ की खातिर फाँसी हंस के झूल लिया

शेर बन 22 वर्ष  की  उम्र  में फांसी  को गले लगा  लिया

हंस के चढ गया वह सूली पर इक पल भी उफ न किया


ऐसे शहीदे आज़म को शत शत नमन


शरद कुमार श्रीवास्तव 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें