ब्लॉग आर्काइव

मंगलवार, 7 मार्च 2023

होली

 


आया त्यौहार
बच्चे सभी तैयार
था इंतजार।।

नन्हें बालक
पकड़े पिचकारी
खुश हो जाते।।

पहने टोपी
बनते हैं जोकर
खूब डराते।।

रंग लगाते
लेकर दोनों हाथ
बजाते ताली।।

ढोल बजते
बच्चे सभी झूमते
हर्षित मन।।



प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें