ब्लॉग आर्काइव
-
▼
2024
(28)
-
▼
अगस्त
(10)
- श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव का मधुर सम्मो
- रक्षाबंधन पर एक सुन्दर गीत
- जन्माष्टमी पर विशेष
- वीणा श्रीवास्तव जी की पुण्य स्मृति मे
- वासुदेव कृष्ण
- पब्रह्मलीन साहित्यकार महेंद्र देवांगन "माटी" की पु...
- खेल भावना की पवित्रता को नमन!
- ललमुनिआ और गिलहरी : रचना शरद कुमार श्रीवास्तव
- Life everyday नन्ही लीशा सिघल की कविता
- आर्टेमिस के भव्य मन्दिर
-
▼
अगस्त
(10)
सोमवार, 26 अगस्त 2024
वीणा श्रीवास्तव जी की पुण्य स्मृति मे
रविवार, 25 अगस्त 2024
वासुदेव कृष्ण
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
पब्रह्मलीन साहित्यकार महेंद्र देवांगन "माटी" की पुण्यतिथि 16 अगस्त 2024 पर
खेल भावना की पवित्रता को नमन!
धन्य धन्य नीरज चोपड़ा
दो आशीष मुझे भी माता,
मैं, नीरज सा नाम करूँ,
पाक ज़मीको स्वर्णपदक दे,
जग में नूतन काम करूँ।
मेहनत का फल मीठा होता,
अरशद , तुझसे कहती हूँ,
तू नीरज से कम थोड़ी है,
पुत्तर- मैं सच कहती हूँ।
मेरी खुशी बसी दोनों में,
किसको कहूँ पराया मैं,
खेल भावना को जीवन का,
कहती हूँ सरमाया मैं।
अरशद की अम्मी ने बोला,
दीदी, तुमने सही कहा,
मैंने भी नीरज की खातिर,
माँगी दिल से यही दुआ।
स्वर्ण पदक से भी महान हैं,
मानवता के भाव यहाँ,
सच कहता हूँ भर जाएंगें,
जीवन के हर घाव यहाँ।
आज आपके आदर्शों का,
सकल विश्व आभारी है,
माँ के आशीषों की कीमत,
हर कीमत पर भारी है।
वीरेन्द्र सिंह "ब्रजवासी"
मुरादाबाद/उत्तर- प्रदेश
9719275453
-----🌹🌹----
ललमुनिआ और गिलहरी : रचना शरद कुमार श्रीवास्तव
पाँच साल का कन्हैया अपनी मम्मी के साथ घर के बगीचे मे खेल रहा था। तभी वहाँ पर एक छोटी सी, प्यारी सी, लाल मुँह की रगींन चिड़िया आई । चिड़िया को देखकर कन्हैया बहुत खुश हुआ और अपनी माँ से बोला, माँ ,देखो देखो, ललमुनिआ आई है। माँ कुछ समझ नहीं सकीं । वे बोलीं कौन ललमुनिया ? नन्हा कन्हैया बोला, जो नाना जी के बगीचे मे उड़ कर आती है । छोटी सी सुन्दर सी , वही ललमुनिया । नाना जी बड़े प्यार से इसे ललमुनिया ही पुकारते हैं । मम्मी जी ने सुना और फिर अपने काम मे व्यस्त हो गईं ।
कन्हैया भी उस चिड़िया के साथ पकड़म पकड़ाई मे लग गया । वह उस चिड़िया से ढ़ेरों बातें करना चाहता था। अपनी नानी नाना के बारे मे । वहाँ की एक एक चीज के बारे मे पूछना चाहता था। अचानक उसे याद आया कि आखिर ललमुनिया सात समुद्र वहाँ आई कैसे ?
काफी पहले की बात है जब वह अपने मम्मी पापा के साथ नाना नानी के पास गया था। नानी के घर के आंगन मे एक अमरूद का पेड़ लगा था । उस अमरूद के पेड़ पर एक चिड़िया बैठती थी । कन्हैया तब और छोटा था । चिड़िया को देखकर वह बहुत खुश हो जाता था । दोनो मे बहुत दोस्ती थी । वह अपनी नानी के किचन से कच्ची दाल के दाने लेकर ललमुनिआ के पास पेड़ के नीचे डाल देता था। उस समय तो चिड़िया उड़ जाती थी । एक गिलहरी भी न जाने कहाँ से आती थी और दाल के दानों को उठाकर खाने लगती थी । कन्हैया को यह एकदम अच्छा नहीं लगता था। वह धत्-धत् कर गिलहरी को भगाता था कभी-कभार गिलहरी पिछले दोनो पैरों पर खडी होकर कन्हैया कै हाथ जोड़कर छमा माँगती थी। ललमुनिआ भी आ जाती थी और दोनो हिल मिल कर दाल के दानो को खाते थे। कन्हैया यह देखकर खूब ताली बजाता था।
उसकी बातें सुनकर मम्मी को भी याद आ गया कि कन्हैया की गिलहरी और ललमुनिआ की दोस्ती की कहानी। वे कन्हैया से बोलीं कि चिड़िया लोग को किसी देश का कोई वीसा, हवाई जहाज के टिकट की जरूरत नहीं होती है वे मौसम ,भोजन इत्यादि की उपलब्धता के अनुसार हजारों किलोमीटर चली जाती है । कन्हैया ने पूछा और गिलहरी ? माँ बोलीं वह अपने स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जाती है ।
शरद कुमार श्रीवास्तव
Life everyday नन्ही लीशा सिघल की कविता
LIFE EVERYDAY
A stampede is thundering in the Savannah,
A family of bears are hibernating in a cave,
The sweet wind whistles deep in the night,
Someone runs awayfrom something with fright,
A fan is blowing winding an empty room,
Someone says sorry in a guilty tone,
A patient's heart starts to beat faster and louder,
As an elderly person's breath starts to fade,
A groupof miners finally find some jade,
A stampede is thundering in the Savannah,
A family of bears are hibernating in a cave.
Leesha Singhal
Aged-10
Sheelkunj
Meerut
आर्टेमिस के भव्य मन्दिर
भारत मे मन्दिरों का इतिहास बहुत पुराना रहा है परन्तु दुनियाभर मे भी मन्दिरो का अस्तित्व भी पुराना रहा है जिसका प्रमाण यूनान का आर्टेमिस का मन्दिर है।
आर्टेमिस के मन्दिर जिसे डाॅयना का मन्दिर भी कहा जाता है यूनान का मन्दिर विश्व के पुराने सात अजूबों मे से एक है
यह मंदिर ग्रीक देवी आर्टेमिस के नाम से है अपोलो की कुमारी शिकारी जुड़वा ने
चन्द्रमा की देवी के रूप मे टाइटन सेलेन का स्थान कब्जा कर लिया था
इस महान मंदिर का निर्माण लिडिया के राजा क्रोएसस ने लगभग 550 ईसा पूर्व में करवाया था और 356 ईसा पूर्व में हेरोस्ट्रेटस नामक एक पागल व्यक्ति द्वारा जला दिए जाने के बाद इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया था।
यह मंदिर अपने 110×55 मीटर के वृहद आकार एवम अनुपम सुन्दरता के लिए भी प्रसिद्ध है ।
संकलन
शरद कुमार श्रीवास्तव














