ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 14 नवंबर 2018

सुदीक्षा कक्षा - नौ एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रचना मेरे चाचा नेहरू



चाचा का है जन्मदिन
सब बच्चे इठलाएँगे
चाचा नेहरु की जेब में गुलाब रख
दुनिया को महकाएँगे ।

हमारे प्यारे चाचा नेहरु
सारे जग से  न्यारे चाचा नेहरु
शुद्ध थे उनके सारे विचार
बच्चों से था उन्हें बहुत ही प्यार

प्रशंसनीय कार्य व आचरण ने
बनाया उनको मनुष्य महान
दयालु व सदाचारी होने के कारण
आज तक उनको मिलता है सम्मान ।

पंडित जवाहरलाल नेहरु, बच्चों के चाचा नेहरु को
उनके जन्मदिन पर याद करें
सबके प्यारे, बच्चों के राजदुलारे
चाचा को -
नत शिर होकर प्रणाम करें ।

                 - सुदीक्षा सरकार
                   कक्षा - नौ 
                   एमिटी इंटरनेशनल स्कूल


1 टिप्पणी: