मातृभूमि की आन तिरंगा।
हम सब का अभिमान तिरंगा।।
देखो अंबर पर लहराते।
जन गण मन सब मिलकर गाते।।
नन्हें नन्हें बच्चे सारे।
हम भारत के चाँद सितारे।।
हम ही सब को बतलायेंगे।
आज तिरंगा फहरायेंगे।।
भोर काल की प्रभात फेरी।
तनिक नहीं करते हैं देरी।।
कदम मिलाकर बढ़ते आगे।
देखो अब हम बच्चे जागे।।
सुंदर सुंदर गीत कहानी।
खुश होकर है हमें सुनानी।।
बूंदी लड्डू और मिठाई।
बाँट-बाँट कर खाते भाई।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़
Priyadewangan1997@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें