शौर्य सिक्त वायु सेना को,
शत शत आज नमन है।
इन वीरों के संधानो से,
भारत हुआ चमन है।
देश आज गर्वित है इन पर,
पुलकित मन हमारा है।
आतंकों की टोली को इनने,
घर में घुस कर मारा है।
सुने देश के सारे दुश्मन,
इन मिराज आवाज़ों को।
जो भी हम पर आंख उठाये,
सुनले इन बम बाजों को।
नही किसी का बुरा चाहते,
हम शांति के धारक हैं।
लेकिन जो हमको छेड़ेगा,
हम घातक और मारक हैं।
सुनो आज ये दुनिया वालो,
नया आज ये भारत है।
जो हमसे टकरायेगा,
उसका कत्लोगारत है।
है करार अब मन में मेरे
सीमाएं अब रक्षित हैं।
वीर जवानों के साहस से,
मेरा देश सुरक्षित है।
सुशील शर्मा
Very beautiful lines.
जवाब देंहटाएं