है अंग्रेजी भाषा
देखो बड़ी विचित्र।
समझ नहीं सका आज तक
इसका कोई चरित्र।
एक शब्द के कई अर्थ हैं
वो भी उलझे उलझे।
चक्कर में पड़ जाते हैं
बच्चे बूढ़े सुलझे।
टेढ़े मेढे शब्द हैं इसमें
होते कई कई अर्थ।
इसके गलत प्रयोग से
निकले अर्थ अनर्थ।
but को बट कहते
put पुट होता है।
अंग्रेजी भाषा में सब
उल्टा पुल्टा होता है।
एक bank में रुपया रखते
एक नदी किनारा है।
एक bat क्रिकेट में होता
इक चमगादड़ न्यारा है।
sign मतलब हस्ताक्षर है
या संकेतक समझाओ।
match क्रिकेट का होता है
या मैच मिलान है बतलाओ।
लेफ्ट कभी बाँया होता है
या छोड़ कर जाना है।
light हल्का होता है,
या प्रकाश का आना है।
mean का अर्थ संकुचित होता
या शब्दों का अर्थ है।
गोली चलना fire है तो
आग भी बड़ी समर्थ है।
ऐनक अगर glass से बनता
फिर गिलास को क्या कहते।
fly अगर मख्खी होती तो
हम सब हवा में क्यों उड़ते।
किनोलेज (knowledge)और किनो कहते
हमने अंग्रेजी सीखी।
पिसाई का लोगी (Psychology)कहने पर
मार पड़ी तीखी तीखी।
चलने को हम वाल्क कहें
ओर नटुरे नेचर को।
लिव को हम लाइव कहते हैं
और फुटुरे फ्यूचर को।
कठिन और मुश्किल है
अंग्रेजी का ये व्यवहार।
समझ नहीं अब तक पाया में
अंग्रेजी का ये आधार।
सुशील शर्मा
👏👏👏👏👏
जवाब देंहटाएं👌👌 True
जवाब देंहटाएं