ब्लॉग आर्काइव

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

नारी : प्रिया देवांगन प्रियू की रचना







आज की नारी सब पर भारी
करती है हर काम।
नही किसी से डरती है,
रौशन करती नाम।
मेहनत खूब करती है,
आगे आगे बढ़ती है।
सपनो को पूरा करने,
एक एक कदम गढती है।
कितनी भी मुश्किल आ जाये,
डट कर सामना करती है।
कांटो भरी राह से भी,
हँस कर आगे बढ़ती है।
नारी ही सब कुछ है जीवन में,
नारी का करो सम्मान।
नारी ही दुर्गा शक्ति है,
कभी न करो इसका अपमान।।

प्रिया देवांगन प्रियू
पंडरिया  (कवर्धा)
छत्तीसगढ़
priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें