ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 6 जून 2020

अम्मा कब स्कूल खुलेंगे : बालगीत :वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी

























अम्मा  कब   स्कूल    खुलेंगे
इतना तो  हमको   बतला दो
कान पकड़कर  कोरोना   को
अपनी ताकतभी दिखला दो।
        -----------------

मोबाइल  मत   देखो   बच्चों
असर पड़ेगा  इन आंखों  पर
लेकिन ऑनलाइन शिक्षा का
असर न होगा क्याआँखों पर?
चश्मा  नहीं  लगाना   हमको
अध्यापक को भी  बतला  दो।
अम्मा कब-----------------

अंतर्मन खुश  होता  सबका
साथ -साथ  ही  बतियाने में
कितना जी लगताहै सबका
मिल  करके  शिक्षा पाने  में
करके  पूजा  तुम  ईश्वर को
हाल  हमारा भी  बतला  दो।
अम्मा कब----------------

इकिया-दुकियाआंख मिचौनी
खेलें   किलकिल   कांटी  हम
कोड़ा   छुपा   लगाएं  चक्कर
रोकें    उठती     खांसी    हम
खेल-खेल  में पढ़ना - लिखना
अम्मा हमको भी  सिखला दो।
अम्मा कब------------------

घर  में   पड़े-पड़े  हम  यूं  ही
कब तक अपना वजन बढ़ाएं
और   पार्क   में  दौड़  लगाने
कब तक  अपना मन तरसाऐं
बाधाओं   से   मुक्ति   दिलाने
अम्मा कुछ तो चक्र  चला दो।
अम्मा कब------------------

अरे कोरोना  अंकल  तुम भी
इतना नहीं  समझते  पाते हो
हमें  समझकर  बच्चा  हमसे
आकर  स्वयं  उलझ जाते हो
हिम्मत   है तो  माँ   के  आगे
हमको  छूकर भी दिखला दो।
अम्मा कब------------------
         😢---😢---😢
              -----------



       

















       वीरेंद्र सिंह ब्रजवासी
       मुरादाबाद/उ,प्र,
       9719275453
          

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें