ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

खुशियों का त्यौहार" प्रिया देवांगन "प्रियू" की रचना



पूरे भारत देश में, आया है त्यौहार।
मिलकर सारे बाँटते, आपस में सब प्यार।।
आपस में सब, प्यार बाँट कर, गले लगाते।
देते बधाई, इक दूजे को, मन हर्षाते।।
रैली सारे,बिन बच्चों के, रहे अधूरे।
उड़े तिरंगा, खुशी मनाये, भारत पूरे।।

वीरों को करते नमन, और झुकाते माथ।
सीना ताने जो खड़े, रख बंदूके साथ।।
रख बंदूके, साथ हमेशा, वचन निभाते।
आँख उठा कर, देखे दुश्मन, मार गिराते।।
जान गंँवाते, माटी पर वो, असली हीरो।
रखे सुरक्षा, सदा हमें जो, वो है वीरो।।



प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें