ब्लॉग आर्काइव

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

"प्यारी दादी" रचना प्रिया देवांगन प्रियू

 


लुटाती प्रेम बच्चों पर, सभी मन मोह लेती है।
हमारे साथ रहती है, सदा आशीष देती है।।
नहीं वो भेद को जाने, गले सब को लगाती है।
कभी वो बैठ छाया में, कहानी भी सुनाती है।।

खिलाती है हमें भोजन, खुशी से झूम जाती है।
भरे वो पेट बच्चों का, हृदय को शांत पाती है।।
जरा सी चोट लग जाये, उठा सीने लगाती है।
रुदन करते कभी हम तो, सदा तौफा दिलाती है।।

हमारे प्रेम पाने को, नयन को चूम लेती है।
कहूँ दादी हमारी वो, हमें वो प्यार देती है।।
करे वो ज्ञान की बातें, हमें बढ़ना सिखाती है।
बढ़े आगे कभी हम तो, सही राहें दिखाती है।।





प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें