ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 16 मई 2018

शादाब आलम का बालगीत : आंधी आई







आंधी आई उड़ी हवा में,
भालूजी की चड्ढी ।
छूट गई हाथी के हाथों-
से नोटों की गड्डी ।
गधे लाल का चश्मा टूटा
घुसी आँख में धूल ।
नन्हा चूहा संभल सका ना
उड़, पहुंचा स्कूल ।

                            शादाब  आलम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें