बलजीत सिंह बेनाम की बाल ग़ज़ल
रिमझिम रिमझिम आई बारिश
सबके मन को भाई बारिश
सबके मन को भाई बारिश
देखो चेहरे भी हर्षाए
कितनी ख़ुशियाँ लाई बारिश
कितनी ख़ुशियाँ लाई बारिश
आई धूप किसी के हिस्से
और किसी के आई बारिश
और किसी के आई बारिश
थोड़ा हँस कर मुझसे बोली
थोड़ा सा शरमाई बारिश
थोड़ा सा शरमाई बारिश
सूखे खेतों पर बरसी कब
कितनी है हरजाई बारिश
कितनी है हरजाई बारिश
रचनाकार के बारे में
बलजीत सिंह बेनाम
सम्प्रति:संगीत अध्यापक
उपलब्धियाँ:विविध मुशायरों व सभा संगोष्ठियों में काव्य पाठ
विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
विभिन्न मंचों द्वारा सम्मानित
आकाशवाणी हिसार और रोहतक से काव्य पाठ
सम्पर्क सूत्र:103/19 पुरानी कचहरी कॉलोनी
हाँसी हरियाणा :125033
मोबाईल:9996266210
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें