आओ पावन दीप जलाएं
अंधकार को दूर भगाएं
अलगावों काभाव त्यागकर
इक-दूजे के हम हो जाएं।
माँ लक्ष्मी भगवान गजानन
के चरणों में शीश झुकाएं
फूल पान मिष्ठान खीर का
शुद्ध भाव से भोग लगाएं।
घर-आंगन, कोने-कोने में
दीपों की अवलियाँ सजाएं
मिलकर सबके साथ पटाख़े
तेज़ बम्ब, फुलझड़ी जलाएं।
मिष्ठानों, खीलों मेवों का
थाल सजा घर-घर ले जाएं
नर नारायण की सेवा कर
आशीषों का ढेर लगाएं।
गोधन का त्योहार मनाने
गौ माता को तिलक लगाएं
बहनों से टीका करवाकर
उपहारों से घर भर आएं।
सब त्यौहारों पर ईश्वर की
अनुकंपा को भूल न जाएं
छोटे-बड़े सभी मिलकरके
दीवाली का पर्व मनाएं।
वीरेन्द्र सिंह "ब्रजवासी"
9719275453
23/10/2022
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें