1 बिना ज्ञान के खाते हैं
बाद में वे पछताते हैं। धोखा
2 पीली नदी में पीले अंडे
आओ खाओ नहीं पडेंगे डन्डे। कढ़ी
3 काली है पर नहीं हूँ काग
लम्बी सी पर नहीं रे नाग
बलखाती इठलाती हूँ मैं
उत्तर दो या जाओ भाग। चोटी
4 बीमार नहीं खाती है गोली
प्यारी नहीं है इसकी बोली। बन्दूक
5 हरी टाँग पर लाल झंगोला
सी सी करके हर कोई बोला। मिर्च
6 टार्च भी और घड़ी भी
गीतों की लम्बी लड़ी भी
एल्बम कितने चित्र दिखाए
सवालो के हल ढूंढ के लाए। मोबाइल
शरद कुमार श्रीवास्तव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें