ब्लॉग आर्काइव

रविवार, 16 अगस्त 2020

तिरंगा झंडा





खूब सलोना न्यारा  है अपने  देश का झंडा
बहुत सुन्दर प्यारा सा अपने  देश का झंडा

रंग  केसरिया बतलाए हममें कितना  बल है
श्वेत  रंग  दर्शाता भारत शांत सत्य सरल है

बीच मे चक्र है बना हुआ चौबीस तीली वाला
गतिशील, धर्म और जीवन को है दर्शाने वाला

इसमे हरे रंग की पट्टी सबसे नीचे लगी भाई
मेरे देश की मिट्टी की ये  सोंधी महक है लाई

पावन  है ये धरती अपनी सुन्दर  नील गगन है
तिरंगा जब लहराता है तब हर्षित होता  मन है
खूब सलोना न्यारा   है अपने देश का झंडा
बहुत  सुन्दर प्यारा सा अपने देश का झंडा




              शरद कुमार श्रीवास्तव 

4 टिप्‍पणियां: