ब्लॉग आर्काइव

रविवार, 16 अगस्त 2020

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं💐रचना श्रीमती अर्चना सिंह







जय गोपाला, जय नंदलाला

जयबोलो घनश्याम की।

जय बृजमोहन, जय यशोदा नंदन

जय बोलो राधे श्याम की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।

जय मधुसूदन, जय देवकी नंदन

जय बोलो वासुदेवाय की।

जय मन मोहन,जय मुरलीधर

जय बोलो कन्हैयालाल की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।

जय मुरारी, जय चक्रधारी

जय बोलो जगन्नाथ की।

जय केशव, जय गिरिधारी

जय बोलो वैकुंठनाथ की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।

जय गोविंदा, जय जगद्गुरु

जय बोलो मनोहर लाल की।

जय सनातन, जय निरंजन

जय बोलो सुदर्शन लाल की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।




     ----अर्चना सिंह जया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें