ब्लॉग आर्काइव

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

क्रिसमस डे"


 





आओ बच्चों सारे मिलकर।
क्रिसमस डे मनाएंगे।।
खूब सारे खिलौने टॉफी।
मिलकर के हम खाएंगे।।

नये नये खिलौने देख कर।
बच्चे खुश हो जाते हैं।।
खेल खिलौना खेल खेल कर।
खुशियाँ मन मे लाते हैं।।

लाल लाल कुर्ता पैजामा।
टोपी लाल लगाते हैं।।
सफेद मूछ लगाकर के वह।
पास  सभी के जाते हैं।।

हरे भरे क्रिसमस ट्री देखकर।
सारे खुश हो जाते हैं।।
नये करतब दिखाते सारे।
बच्चे गाना गाते हैं।।

नये साल पर नया सन्देश।
सांता देकर जाते हैं।।
खूब बजाते ताली बच्चे।
मिलकर धूम मचाते है।।



प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
जिला - कबीरधाम
छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें