
भगवान भी हैरान
अपने तजुर्बे से इंसान ने कर दी खोज महान,
जिसने कर दिए बड़े काम आसान,
उसे कहते हैं विज्ञान।
पर एक चीज़ वो कभी ना बना पाया,
उसे कहते हैं भगवान।
उस भगवान ने दी ज़मीन,
जिसे जोत किसान बनाए खलिहान
और दिए घने जंगल,
जिसे काटकर इंसान ने बनाए अपने मकान।
जिसने कर दिया प्रकृति को भी परेशान ।
मतलबी बनता गया इंसान।
जिसे देखकर भगवान भी हो गया हैरान।
जिसे देखकर भगवान भी हो गया परेशान।।
- गोबिंदरूप सिंह आनंद
कक्षा छह सी
सत्र 2016-17
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल
सैक्टर - 46, गुड़गाॅंव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें