ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 26 जनवरी 2022

बेबीलोन के झूलते बाग

 


ईराक के बगदाद  शहर  के पास विश्व  की विरासत  बेबीलोनिया स्थित  है यह प्राचीन काल  की सात विरासत मे से एक अपने झूलते बागो के लिए  मशहूर  है।   बेबीलोन इतिहास मे प्रसिद्ध वह स्थान है, जहाँ विश्व विजेता सिकन्दर की मृत्यु हुई थी। हम्मूराबी यहाँ का महानतम शासक था, जिसने विश्व प्रसिद्ध क़ानून संहिता का निर्माण किया, जो 'हम्मूराबी संहिता' के नाम से जानी जाती है। बेबीलोन के झूलते बाग़, जिन्हें 'सेमीरामीस के बाग़' भी कहा जाता है, वह विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है।


विभिन्न प्रकार के वृक्षों, झाड़ियों और लताओं के साथ सीढ़ीनुमा  बगीचों की एक चढ़ाई श्रृंखला के साथ इंजीनियरिंग की एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में वर्णित है यह मिट्टी ईंटों के बने एक बड़े हरे पहाड़ जैसा दिखता है, यह आज के इराकी नगर अल-हिल्लह के निकट स्थित था। इस उद्यान का निर्माण नबूचड्नेजार (अंग्रेजी : Nebuchadnezzar) द्वितीय ने ईसा से ६०० वर्ष पूर्व अपनी रानी के लिए  भव्य महल पैलेस ऑफ मैनकाइंड के साथ करवाया था।  कहा जाता है कि यह बगीचे जमीन पर नहीं थे बल्कि महल की छतों पर थे 75 फिट ऊ ईसा से २ शताब्दी पूर्व एक भूकंप मे यह महल और उद्यान पूर्ण रूप से नष्ट हो गया था।


(स्रोत अंतर्जाल) 

शरद कुमार श्रीवास्तव 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें