ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 6 नवंबर 2021

दीपावली पर कुछ दोहे रचनाकार वीरेन्द्र सिंह बृजवासी





धनतेरस,दीपावली,गोधन, भैया दूज,

नत मस्तक हो पूजिए,होवे पावन सूझ।


बनें सहायक सभी के,लक्ष्मी और कुवेर,

यश वैभव के दान में, करें न तनिक अवेर।


दीप मालिका से करें, घर भर का श्रृंगार,

मन अंधियारा दूर कर, भरो सकल उजियार।


फल,मेवा, मिष्ठान संग रखो खिलोने खीर,

खुशी-खुशी हो बांटिए,खुश होंगे रघुवीर।


जहरीला वातावरण,देता सबको पीर,

प्राण वायु निर्मल रखो, हो करके गंभीर।

     



वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी

   सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें