ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 27 नवंबर 2021

राम नाम का जाप : रचनाकार प्रिया देवांगन प्रियू

 


राम नाम का जाप, आज से कर ले प्यारे।
रखना मन को शांत, यही है एक सहारे।।
देना सब को दान, कर्म तुम अपना करना।
सुख की झोली प्रेम, दया करुणा से भरना।।

जाते खाली हाथ, राम के गुण को गा ले।
भजन साधना नृत्य, पुण्य धरती पर पा ले।।य
राम नाम है सत्य, अंत में नाम पुकारे।
करते हैं गुणगान, सभी का बने सहारे।।

है जीवन का सत्य, साथ कोई नहिँ देते।
थक जाता जब देह, सहारा उन से लेते।।
कर लो अच्छे कर्म, ईश से यही मिलाते।
माटी पुतला देह, राम से मिलन कराते।।

रचनाकार
प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
जिला - कबीरधाम
छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें