ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 16 सितंबर 2020

हिंदी,,: हिंदी दिवस पर विशेष : रचना वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी





सबकी बड़ी  बहन है हिंदी,
सच्ची सरल  कहन है हिंदी।
        ----------------
घर-घर अक्षर ज्ञान  बांटती,
पाखंडों   की  जडें  छांटती,
हर भाषा को गले लगा कर,
खुशी-खुशी सम्मान बांटती,
प्रेम  पगे  पावन  भावों   से,
महका हुआ सहन  है हिंदी।
सबकी बड़ी बहन---------

जो  भी  इससे  दूर  भागता,
कभीन उसका वक्त जागता,
अपने घर  का द्वार बंद कर,
अंग्रेज़ी  से   शरण   माँगता,
अंतर्मन   से   देती   सबको,
ही  आशीष  गहन  है  हिंदी।
सबकी बड़ी बहन----------

बच्चे को 'माँ 'शब्द सिखाती,
हर भटके को  राह  दिखाती,
जननी   सारी  भाषाओं  की,
हिंदी   है,  सबको  बतलाती,
कोटिक  देवों  की  वाणी  में,
होता  हुआ   हवन  है  हिंदी।
सबकी बड़ी बहन----------

हिंदी   से  नफरत  करते  हो,
माँ  से तनिक नहीं  डरते  हो,
अन्य  विदेशी  भाषाओं   की,
गागर क्यों सिर पर  रखते हो?
गीतों, भजनों ,कविताओं का,
सबका  श्रेष्ठ  चयन  है  हिंदी।
सबकी बड़ी बहन-----------

आओ नमन  करें  हिंदी  को,
पूजें  इस  माँ  की  बिंदी  को,
प्रतिदिन हिंदीदिवस मनाकर,
दें  सम्मान  सतत  हिंदी  को,
लिखने -पढ़ने  का  गढने का,
करती  भार  वहन   है  हिंदी।
         -------------------
      💐💐💐💐💐

                वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी
                   मुरादाबाद/उ,प्र,
         फोन-   9719275453
      दिनांक--  13/09/2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें