ब्लॉग आर्काइव

बुधवार, 26 मई 2021

चुटकुले : संकलन अद्वित कुमार

 



1  रामू  ट्रेन  में  पिछले डिब्बे  में  सफर कर रहा था कि  उस ट्रेन  को  पीछे  से  एक इंजन  ने  टक्कर मार दी ।  रामू ने शिकायत  पुस्तिका  में  लिखा  कि ट्रेन  में  कोई  आखिरी  डिब्बा  नहीं  होना  चाहिये  । अगर  आवश्यक  हो तो इसे बीच  में  होना चाहिये ।

2  एक डाक्टर  एक  आदमी  के  पीछे भाग  रहे  थे ।  लोगों ने  रोक  कर पूछा  तो डाक्टर  बोला यह आदमी  दिमाग़  का  ऑपरेशन  कराने  के लिए  आया  था  ।  बाल कटवाने के  बाद  भाग रहा है ।


3  शिक्षक  : बच्चो   दूध  न फटे इसके  लिए  क्या  करना चाहिए
एक  बच्चा   : सर उसे  पी लेना चाहिये ।


4  शिक्षक  छात्र  से : तूने  मेरा  दिमाग  खराब  कर दिया  है । अपने पिता  को  बुलाकर  लाना   मै तेरे  पिता  जी  से  मिलूंगा
छात्र  :  पिता  जी को नहीं  ताऊ को  लाऊंगा दिमाग  के  डाक्टर  ताऊ है पिताजी  नहीं


अद्वित कुमार 

1 टिप्पणी: