ब्लॉग आर्काइव

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

शरारती चूहा//प्रिया देवांगन "प्रियू"

 



चूहा बिल्ली खेल निराला।
बिल्ली गोरी चूहा काला।।

बिल्ली चूहे को दौड़ाए।
चूहा झट बिल में घुस जाए।।

खूब करे पकड़म–पकड़ाई।
छिप कर चूहा ले अँगड़ाई।।

पर बिल्ली के हाथ न आता।
झाँक–झाँक कर खूब चिढ़ाता।।

चिढ़ जाती खिसियानी बिल्ली।
चूहा रोज उड़ाता खिल्ली।।






प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें