चिड़ियाघर में क्या- क्या देखा,
कहा मेम ने बोलो स्वेता,
किसने देखी चिड़िया रानी,
किसने देखा शेर अनोखा।
किसने देखा भालू बंदर,
किसने देखा हाथी मोटा,
किसने देखी प्यारी बुलबुल,
किसने देखा सुंदर तोता।
किसने देखा मोर सुनहरा,
किसने देखा गीदड़ रोता,
किसने देखी चीनी मुर्गी,
किसने देखा कुत्ता सोता।
किसने देखी श्यामा गैया,
किसने देखा बछड़ा छोटा,
किसने चढ़ते हुए पेड़ पर,
देखा है भालू का पोता।
किसने देखा मगरमच्छ को,
मुंह खोले बालू में लेटा,
किसकिस पर दौड़ाबनमानुष,
किसपर झपटा अजगर मोटा।
सब बच्चों ने चिड़िया घर का,
हाल बताया आंखों देखा,
कहा मेम ने पास न जाना,
वरना खा जाओगे धोखा।
वीरेन्द्र सिंह "ब्रजवासी"
मुरादाबाद/उ,प्र,
9719275453
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें