ब्लॉग आर्काइव

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021

बीते बचपन की यादें प्रिया देवांगन "प्रियू" की रचना

 



कितना सुंदर होता बचपन।
खिल जाता था पूरा तन मन।।
कुत्ते बिल्ली घर पर आते।
चुन्नू मुन्नू उन्हे खिलाते।।

पेड़ो की होती हरियाली।
चढ़ते उस पर डाली-डाली।।
सुंदर दिखते बाग बगीचे।
बैठ खेलते बच्चें नीचे।।

बैलो की गाड़ी में चढ़ते।
आगे-आगे सब है बढ़ते।।
खुला-खुला सा होता आंगन।
कितना सुंदर होता बचपन।।

माँ आँगन चूल्हा सुलगाती।
भोजन उसमें रोज पकाती।।
साथ-साथ मिलकर है रहते।
कभी किसी से कुछ ना कहते।।

रंग-बिरंगी चिड़िया आती।
चींव-चींव की गीत सुनाती।।
दौड़-दौड़ भौंरा भी आते।
पुष्प रसों को वह पी जाते।।



प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
जिला - कबीरधाम
छत्तीसगढ़


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें