विनी और बिट्टू दोनों भाई-बहन मैले-कुचैले कपड़े पहने थे। हाथों में छोटी-छोटी बोरियाँ थीं। वे कचरे बीनने जा रहे थे। कचरे के ढेर में झिल्ली, प्लास्टिक, लोहा आदि बीनते थे; और उन्हें बेचकर कर अपने खाने की व्यवस्था कर लेते थे। कभी कचरे के ढेर से रोटी के टुकड़े वगैरह या खाने को कुछ मिल जाता था, उसी से पेट भर लेते थे।
बिट्टू बोला- "विनी उठो ! आज सबेरे जल्दी जाएँगे, तो हो सकता है कुछ खाने को मिल जाये। कल रात से हम भूखे हैं।"
"हाँ भैया, मुझे तो रात को भूख के मारे बिल्कुल भी नींद नहीं आयी।" विनी बोली।
रास्ते में एक आदमी अपने कुत्ते जैली को लेकर मॉर्निंग वॉक कर रहा था। वह कुत्ते को बिस्किट खिला रहा था। आगे-आगे कुत्ता और पीछे-पीछे आदमी।उसके पीछे थे दोनों भाई-बहन- बिट्टू और विनी। दोनों देख रहे थे; कुत्ता बिस्किट्स को नहीं खा रहा था। वह रास्ते में ही गिरा देता था। गिरि हुई बिस्किट को कभी विनी तुरन्त उठा लेती थी; तो कभी बिट्टू उठा लेता। बिस्किट पाकर दोनों खुश हो जाते थे। "आज भूख थोड़ी शांत हुई भैया।" विनी बोली।
"हाँ विनी, हम रोज ऐसे ही सबेरे जल्दी आया करेंगे। ऐसे ही खाने को हमें रोज मिल सकता है।" तभी अचानक उस आदमी ने पीछे मुँड़ कर देखा कि जैली की गिरी हुई बिस्किट्स दोनों बच्चों के हाथों में है। उसने तुरंत दोनों को बिस्किट के टुकड़े नीचे फेंकने को कहा। बच्चे डर गए। फिर दोनों ने बड़े मायूस हो कर बिस्किट के टुकड़े नीचे फेंक दिए।
"यह कुत्तों के खाने की बिस्किट्स है; इंसानो के लिए नहीं।" कहते हुए उस आदमी ने सारे बिस्किट्स जैली को जबरदस्ती खिला दिया।
एक-दूसरे के चेहरे देख कर विनी और बिट्टू की आँखें भर आईं। दोनों भाई-बहन भारी मन से घर लौट रहे थे। तभी उस व्यक्ति ने आगे बढ़कर उन बच्चों को पास खाने की गुमटी पर उन दोनो बच्चों को भरपेट खाना खिलाया । आखिर बच्चों मे ही भगवान का वास है
------//------
ब्लॉग आर्काइव
-
▼
2022
(201)
-
▼
अप्रैल
(17)
- "प्यारी दादी" रचना प्रिया देवांगन प्रियू
- गरीबी (एक लघुकथा ) : प्रिया देवांगन प्रियू
- टिंकपिका के जादूगर के सैनिक और नन्ही चुनमुन
- नई सीख (बाल कविता) : मंजू यादव
- काश कि आसमान से बरसते होते पैसे : अंजू जैन ग...
- "बादल" "रोला छंद"
- चुटकुले अंतर्जाल से संकलन शरद कुमार श्रीवास्तव
- "जय श्री राम" रचना प्रिया देवांगन प्रियू
- बैसाखी का पर्व रचना अंजू जैन गुप्ता
- "दुर्गा माता" प्रिया देवांगन "प्रियू" की रचना
- प्यारी तितली : शरद कुमार श्रीवास्तव
- " विद्यालय का उत्साह " अंजू जैन गुप्ता
- बाल रचना/तीतर-बटेर! : वीरेन्द्र सिंह बृजवासी
- "कैसे दूँ बधाई" आज दिनांक 06 /04 को दिवंगत महेंद...
- आँखें रचना प्रिया देवांगन प्रियू
- चलो चलें स्कूल! वीरेन्द्र सिंह बृजवासी की रचना
- नन्ही चुनमुन का स्कूल का पहला दिन : रचना शरद कु...
-
▼
अप्रैल
(17)
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022
गरीबी (एक लघुकथा ) : प्रिया देवांगन प्रियू
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें