ब्लॉग आर्काइव

रविवार, 6 जनवरी 2019

नया वर्ष


नया वर्ष आया नई खुशी लाया
आत्मविश्वास से भरी उमंगे
मन मे तुम्हारे अब उठें तरंगें
नई कामना नई भावना लाया
नई खुशियों के उपहार लाया
नया वर्ष आया

नित सुबह मे नई आस की
नई सोंच अपने विकास की
नई किरण अब नई रोशनी
नया हो सूरज नई चाँदनी
नया राग लाया नया वर्ष आया



                            शरद कुमार श्रीवास्तव 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें