गणतंत्र दिवस
२६ जनवरी को हम सब मिलकर.
गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते |
गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते |
इसी दिन संविधान बना था,
और आया हमारे सामने |
और आया हमारे सामने |
इसमें जन जन के हित वाली,
बातें कई बताई हैं|
बातें कई बताई हैं|
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
सब हैं भाई भाई |
सब हैं भाई भाई |
किसी मे नहीं कोई भेद भाव
यही बात है सिखलाई |
यही बात है सिखलाई |
संविधान को हम पढ़कर,
मानवता का पाठ पढें |
मानवता का पाठ पढें |
अपने अधिकारों को जानें,
और कर्तव्यों को भी पहचाने |
और कर्तव्यों को भी पहचाने |
जाति पाति का द्वन्द मिटाकर,
भाई चारे का सबक सिखायें |
भाई चारे का सबक सिखायें |
कोई अज्ञानी रह न जाये
सबको साक्षरता का पाठ पढ़ायें |
सबको साक्षरता का पाठ पढ़ायें |
हम सब भारतवासी मिलकर,
आपस मे सब एक हो जायें |
आपस मे सब एक हो जायें |
पूरे विश्व को हम सब मिलकर,
शांति का सुन्दर पाठ पढ़ायें|
शांति का सुन्दर पाठ पढ़ायें|
मंजू श्रीवास्तव हरिद्वार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें