छन्न पकैया छन्न पकैया, छोटी गुड़िया रानी।
सुनो सुनो सब भैया दीदी, इसकी एक कहानी।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, चलती सड़क किनारे।
एक हाथ गुलदस्ता पकड़े, दूजे में गुब्बारे।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, चिड़िया पँख फैलाये।
संग संग गुड़िया रानी के, चिड़िया उड़ते जाये।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, चलती आगे आगे।
अपनी ही परछाई देखे, उसके पीछे भागे।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, करती है शैतानी।
इधर उधर वह दौड़ा करती, होती है हैरानी।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
जिला - कबीरधाम
छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें