ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 16 जनवरी 2021

मेरा खरगोश(बाल गीत) वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी

 




है  मेरा  खरगोश   निराला,

आधा  भूरा  आधा  काला,

गोल गोल चमकीलीआंखें,

लंबे - लंबे   कानों   वाला।

है मेरा खरगोश-----------


रेशम  जैसे  बालों   वाला,

सरपट दौड़  लगाने वाला,

स्वयं  सुरंगें बना  बनाकर,

अपनी जान बचाने वाला।

है मेरा खरगोश-----------


सबका  मन हर्षाने  वाला,

सीधा सच्चा भोला-भाला,

हमको ऐसा  लगता  जैसे,

ओढ़ा हो  रेशमी  दुशाला।

है मेरा खरगोश----------


अपने  पंजों  की तेजी से,

बिल्ली को धमकानेवाला,

कुत्ते पर  भी  मार झपट्टा,

नानी  याद  दिलाने वाला।

है मेरा खरगोश----------


लंबे  पतले  दो   दांतों  से,

कुतर कुतरकर खानेवाला,

गोभी, पालक के पत्तों को,

पलभर में निपटाने  वाला।

है मेरा खरगोश-----------


हम  गोदी  में  इसे  उठाएं,

प्यार करें जी भर  दुलराएँ,

हमभी इससे कभी न रूठें,

यह भी नहीं  रूठने  वाला।

है मेरा खरगोश-----------

     


            वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी

               मुरादाबाद/उ, प्र,

               9719275453

               12/01/2021


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें