ब्लॉग आर्काइव

शनिवार, 26 मार्च 2022

"परीक्षा" रचना प्रिया देवांगन "प्रियू"



सुनो परीक्षा दिन है आया।
कॉपी पुस्तक मन को भाया।।
करे खूब हम रोज पढ़ाई।
नहीं करेंगे कभी लड़ाई।।

दादी अम्मा सुबह उठाती।
घड़ी परीक्षा याद दिलाती।।
आँख नहीं खुलती जब भाई।
करती दीदी खूब धुलाई।।

दादा जी भी नजर टिकाते।
पुस्तक हाथों में पकड़ाते।।
अंग्रेजी पापा समझाते।
पढ़ो नहीं तब आँख दिखाते।।

बंद हुई सारी शैतानी।
तुम भी मेरी सुनो कहानी।।
अच्छे से तुम सभी पढ़ोगे।
आगे कक्षा तभी बढ़ोगे।।

शिक्षक हम को देते शिक्षा।
देते हम हर साल परीक्षा।।
अव्वल नम्बर जब भी आते।
मम्मी पापा खुश हो जाते।।





प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद
छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें